उद्विकास का अर्थ , परिभाषाएं - Meaning and definitions of evolution
उद्विकास का अर्थ , परिभाषाएं - Meaning and definitions of evolution
उद्विकास निरंतर चलाने वाली एक प्रक्रिया है। उद्विकास अंग्रेजी भाषा के (Evolution) का हिंदी रूपांतरण है। ‘Evolution' शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के ‘Evolver” शब्द से हुई है। इसमें 'E' का अर्थ है। 'बाहर की ओर' (Out) तथा Volvere' का अर्थ है। 'प्रकट होना' (to unfold या ('विकसित होना (ToDevelop) इस अर्थ में किसी भी वस्तु के बाहर की ओर फैलने को उद्विकास कहते हैं, पर यदि हम वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इसकी व्याख्या करें तो यह अर्थ अपूर्ण है। किसी भी वस्तु के बाहर की ओर फैलने को उद्विकास कहते हैं। वैज्ञानिक अर्थ में उद्विकास एक ऐसी प्रक्रिया है। जिसमें एक सीधी-साधी सरल वस्तु क्रमिक परिवर्तन के कारण जटिल रूप धारण कर लेता है। किसी भी वस्तु के बाहर की ओर फैलने को उद्विकास कहते हैं। समाजशास्त्र में उद्विकास की अवधारणा प्राणीशास्त्र से ली गई है। वैज्ञानिक दृष्टि से यह एक ऐसी प्रक्रिया है।
जिसमें एक सीधी-साधी वस्तु या सावयव क्रमिक परिवर्तन के कारण जटिल रूप धारण करती है। जैसे एक बीज का अंकुरित होकर वृक्ष का रूप धारण करना या एक सेल का मानव शिशु के रूप में परिवर्तित हो जाना उद्विकास है। इसी तरह जब किसी वस्तु के गुण ढांचे व कार्य में एक निश्चित दिशा में परिवर्तन हो तो हम उसे उद्विकास कहते हैं इसे हम इस प्रकार समझ सकते हैं
निरंतर परिवर्तन + निश्चित दिशा गुणात्मक अंतर ढांचे व कार्य में भिन्नता उद्विकास +
उद्विकास की परिभाषाएं (Definition )
निम्नलिखित विद्वानों ने उद्विकास को इस प्रकार परिभाषित किया है मैकाइवर एवं पेज (Maciver and Pageन की एक दिशा है। के अनुसार उद्विकास परिवर्त ( जिसमें बदलते हुए पदार्थ की विविध दिशाएं प्रकट होती हैं, जिससे उस पदार्थ की वास्तविकता का पता चलता है।” आगबर्न एवं निमकॉफ(Ogburn and Nimkoff) “उद्विकास केवल एक निश्चित दिशा में होने वाला परिवर्तन है।”
स्पेंसर ने उद्विकास के अर्थ को स्पष्ट करते हुए लिखा है। "उद्विकास कुछ तत्वों का एकीकरण तथा उससे संबंधित वह गति है। जिसके दौरान कोई तत्व एक अनिश्चित तथा असंबद्ध समानता से निश्चित और संबद्ध विभिन्नता में बदल जाता है।"
उपरोक्त परिभाषाओं से स्पष्ट है कि उद्विकास एक विशेष दिशा में होने वाला परिवर्तन है। जो वस्तुओं की आंतरिक शक्ति के परिणाम स्वरुप उत्पन्न होता है। जिससे वस्तुओं में जटिलता बढ़ती है।
वार्तालाप में शामिल हों