उत्पादकता का अर्थ ,परिभाषा - Meaning and definitions of productivity

उत्पादकता का अर्थ ,परिभाषा - Meaning and definitions of productivity


उत्पादकता सभी प्रकारों के क्षय के निराकरण का दूसरा नाम है। वस्तुतः उत्पादकता से उत्पादन तथा उत्पादन में प्रयुक्त संसाधनों की मात्रा के मध्य भौतिक संबंध का बोध होता है।


उत्पादकता एक सापेक्षिक मद है जो कुल उत्पादन तथा उसकी प्राप्ति के लिए लगे साधनों के अनुपात की अभिव्यक्ति करता है।


उत्पादकता की परिभाषा


विभिन्न विद्वानों ने उत्पादकता को निम्नलिखित प्रकार से परिभाषित किया है-


वी. के. मनन के शब्दों में, "उत्पादकता का उद्देश्य ऐसी किस्म की अधिकतम सामानों और सेवाओं, जो उपभोक्ताओं द्वारा सबसे अधिक वांछित हैं, पर जितना अधिक संभव हो न्यूनतम लागत पर प्राप्त करने के लिए साधनों का अधिकतम उपभोग हो।"


जी. एल नंदा के अनुसार उत्पादकता अंशतः प्रगति का एक पर्याय है।" लेनिन के शब्दों में "श्रम की उत्पादकता औद्योगिक समृद्धि की आवश्यक स्थिति है।" एल. टेपर के अनुसार "उत्पादकता की पृष्ठभूमि में व्यवस्थापको की यह सदिच्छा सन्निहित है कि उद्योग के तीन आधार मानव मशीन एवं कच्चे माल का पूर्णरूप से एवं कुशलतम उपयोग किया जाए।"


एम. बनर्जी के शब्दों में उत्पादकता का साधारण अर्थ वस्तुओं एवं सेवाओं के रूप में संपत्ति के उत्पादन तथा उस उत्पादन में साधनों के उपयोग के अनुपात से है।"


अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार उत्पादकता से आशय समूह, समाज अथवा देश के प्रसाधनों के साथ समस्त उपलब्ध वस्तुओं एवं सेवाओं के अनुपात से है। इसमें मानव, मशीन, माल, द्रव्य, शक्ति तथा भूमि आदि उपलब्ध समस्त साधनों का पूर्ण, उचित एवं कुशल उपयोग निहित है। यह प्रत्येक क्षेत्र में प्रत्येक प्रकार के अपव्यय के विरुद्ध संगठित प्रयत्न है ।"


ड्रकर के अनुसार उत्पादकता, उत्पादन के सभी घटकों के माध्य संतुलन है जा थोड़ा प्रयास करने पर भी अधिकतम आउटपुट देगा।"