समाज कल्याण संगठन के प्रकार - Types of Social Welfare Organization
समाज कल्याण संगठन के प्रकार - Types of Social Welfare Organization
समाज कल्याण प्रशासन हर देश में खासकर विकासशील और अल्पविकसित देशों में समाज सेवा प्रदान कर रहा है। ऐसे कई प्रकार के समाज कल्याण संगठन हैं जो स्वामित्व, सेवा प्रदान करने वाले, निधियन के स्रोत और अन्य चारित्रिक अंतरों में भिन्न-भिन्न होते हैं। औपचारिक संगठन सुपरिभाषित कार्यों की संरचना संबन्धित होता है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को प्राधिकार, ज़िम्मेदारी और जवाबदेही होती है। जब लोग एक साथ कार्य करते हैं तब वे अनौपचारिक समूह बनाते हैं जो साझा सामाजिक और प्रौद्योगिकीय स्वार्थ से जुड़े होते हैं। इन समूहों से ही अनौपचारिक संगठनों का निर्माण होता है। अनौपचारिक संगठन किसी संगठन में व्यक्तियों के मध्य उन सम्बन्धों को विश्लेषित करते हैं जो हित, वैयक्तिक अभिवृत्तियों, संवेगों, पूर्वाग्रहों, रूचियों, अरूचियों, भौतिक अवस्थितिऔर कार्य की समानता पर आश्रित होते हैं। ये सम्बन्ध औपचारिक संगठन के ढांचे में निर्धारित प्रक्रियाओं नियमों और विनियमों के अनुसार विकसित नहीं होते। अनौपचारिक संगठनों की विशेषताएं निम्न हैं -
◆ ये प्रथागत होते हैं, इन्हें निर्मित नहीं किया जाता।
◆ इनके नियम एवं विनियम अलिखित होते हैं।
◆ ये अपने कार्य संचालन में संगठनात्मक चार्टों को नहीं अपनाते।
यहाँ यह ध्यान रखा जाना चाहिए कि अनौपचारिक संगठन, औपचारिक संरचना पर आधारित होता है और इसके बिना इसका अस्तित्व की कल्पना नहीं है। अनौपचारिक संगठन एक संगठन को लचीलापन प्रदान करते हैं जो एक कार्यात्मक जरूरत है। तथापि, अनौपचारिक संगठन की सबसे बड़ी कमी उसकी अस्थितरता, इसकी परिवर्तनशीलता और इसकी असंभावना है।
वार्तालाप में शामिल हों